Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध हालत में युवक का शव फांसी पर लटका मिला, पिता ने...

संदिग्ध हालत में युवक का शव फांसी पर लटका मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप : Youth found Hanging in Kannauj

यूपी के कन्नौज स्थित तिर्वा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

 

इंडिया न्यूज, कन्नौज : Youth found Hanging in Kannauj कन्नौज में शुक्रवार शाम से लापता युवक का शव शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के सहारे लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने तत्काल सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे युवक के पिता ने उसकी हत्या (Murder) कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।

Also Read : कार में तीन दोस्त जिंदा जले, शीशा तोड़ने के लिए मारते रहे धक्का लेकिन नहीं टूटे : Car caught Fire due to Truck Collision in Panipat

टेंट का काम करता था मृतक

Youth found Hanging in Kannauj

कोतवली तिर्वा रतापुर्वा गांव निवासी 27 वर्षीय पिंकू राजपूत टेंट में काम करता था। शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब भाइयों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीकर घर से निकाला था। शनिवार सुबह शव उसका शव गांव से कुछ दूरी पर सिरसा के पेड़ में गमछे के सहारे लटका मिला। मृतक के पिता अमरसिंह ने हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं, मृतक के भाई सुनील, अनीस, बहन पिंकी, मां लक्ष्मी का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

Also Read : भीम नगरी में लाइटिंग का सेट गिरने एक की मौत, बाल-बाल बचे केंद्रीय राज्यमंत्री मेघवाल : Minister of State Narrowly Survived in Agra

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular