Monday, July 8, 2024
HomeCoronavirus15,754 मिले कोरोना के नए संक्रमित, 15,220 मरीज हुए स्वस्थ

15,754 मिले कोरोना के नए संक्रमित, 15,220 मरीज हुए स्वस्थ

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Covid-19)। 24 घंटे में 15,754 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 15,220 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उधर, दिल्ली में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को राजधानी में संक्रमण दर 10 फीसदी के करीब पहुंच गई और आठ लोगों की महामारी से मौत हो गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में 15,754 नए मरीज मिले, जबकि 15,220 स्वस्थ हो गए।

कुल सक्रिय केस 101830

कुल सक्रिय केस 1,01,830 हो गए हैं। दैनिक संक्रमण दर 3.47 फीसदी है। देश में अब कोविड-19 के कुल मामले 4,43,14,618 हो गए हैं। 47 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,27,253 हो गई। इसमें केरल द्वारा अपडेट आंकड़ों में शामिल आठ मौतें शामिल हैं। कुल मामलों की तुलना में सक्रिय मामले 0.23 फीसदी हैं, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 की रिकवरी रेट  98.58 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 487 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे मरीज

दिल्ली में बुधवार को 20844 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया था। इसमें 9.42 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को कोरोना के 1964 मामले सामने आए जबकि 1939 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। जबकि आठ मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। चिंता यह है कि कुछ मरीज जो दूसरी बीमारियों के चलते भर्ती किए जा रहे हैं वे भी कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः आईएमटी से हजारों युवाओं को मिलेगा लाभ : कार्तिक शर्मा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular