Sunday, July 7, 2024
HomeAccident NewsAgra News : आगरा में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 5...

Agra News : आगरा में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 5 युवक डूबे, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Agra News आगरा : Agra News पिछले दो दिनों से देश भर में गणेश विसर्जन मनाया जा रहा है। जिसमे पूरे देश में कहीं ख़ुशी का माहौल है। तो वही कई जगहों से लोगों के डूबने और दुर्घटना की खबरे भी सामने आ रही है। ऐसे ही एक मामला आगरा से सामने आया है। जहाँ यमुना पोईया घाट में 5 युवकों के डूबने खबर है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला आगरा थाना न्यू आगरा क्षेत्र का है। जहाँ यमुना पोईया घाट से एक दुर्घटना का मामला सामने आ रहा है। जहाँ गणेश विसर्जन करने गए 5 युवक यमुना पोईया घाट में डूब गए। इस घटना की जानकारी वहा मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ – साथ गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची।

जिला अधिकारी चला रहे रेस्क्यू ऑपरेशन

गोताखोरों द्वारा काफी मसकत के बाद दो युवकों को सकुशल निकला गया। फ़िलहाल, तीन की तलाश जारी है। मौके पर आगरा जिला अधिकारी डीसीपी सिटी फोर्स के साथ पहुंचे। जिनके द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद वहा मातम का माहौल है। लोग पुलिस के साथ घटना स्थल पर मौजूद है।

Also Read –

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular