Sunday, May 19, 2024
HomeमनोरंजनArjun Bijlani Hospitalized: मशहूर TV एक्टर की हालत खराब, अस्पताल में हैं भर्ती

Arjun Bijlani Hospitalized: मशहूर TV एक्टर की हालत खराब, अस्पताल में हैं भर्ती

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Arjun Bijlani Hospitalized: टीवी के जाने-माने एक्टर अर्जुन बिजलानी अब तक कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। अर्जुन को एक्टिंग के अलाव होस्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। अर्जुन हमेशा सभी को हंसाते रहते हैं। इन दिनों एक्टर टीवी सीरीज प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति में नजर आएंगे। लेकिन अब अर्जुन की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अभिनेता ने अस्पताल से एक तस्वीर भी प्रशंसकों के साथ साझा की।

ALSO READ: UP News: अमरोहा से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे भक्तों की बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

अस्पताल में भर्ती हैं अर्जुन बिजलानी

अपेंडिसाइटिस के कारण अर्जुन को पेट के निचले दाहिने हिस्से में तेज दर्द हो रहा था। इसके बाद ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन की 9 मार्च को एपेंडिसाइटिस को दूर करने के लिए सर्जरी होगी। दर्द के कारण अभिनेता 8 मार्च को फिल्म की शूटिंग के लिए भी नहीं गए थे।

हाथ में लगी ड्रिप

अपने हेल्थ के बारे में बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा की। जिसमें उन्हें बिस्तर पर लेटे हुए देखा जा सकता है। इस फोटो में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन उनके हाथ में लगी ड्रिप दिख रही है। इस तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा, ”जो भी होता है, अच्छे के लिए होता है।”

ALSO READ: UP Politics: मंत्री बनते ही बदले ओम प्रकाश राजभर के बोल, कहा- मेरे पास मुख्यमंत्री से कम पावर नहीं

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular