Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsBharat Ratna List : मंदिर, बाजार, मंडल....PM मोदी ने सभी को दिया...

Bharat Ratna List : मंदिर, बाजार, मंडल….PM मोदी ने सभी को दिया सम्मान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Bharat Ratna List : साल 2014 के बाद भारत में विकास के साथ – साथ विस्तार भी तेज हो रहा है। पीएम मोदी ने सभी वर्ग के लोगों का खास ख्याल रखा है। ये बात हम नहीं ये आकड़े बता रहे है। भारत के दो पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न देने का एलान किया गया है। जिसमे पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह शामिल है।

पीएम मोदी ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी। पीएम मोदी ने लिखा कि “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”

पीएम के इस ट्वीट के बाद RLD नेता जयंत चौधरी ने पीएम मोदी के उस ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा कि – दिल जीत लिया।

बता दे, मोदी सरकार ने अभी तक मंडल- कर्पूरी ठाकुर, मंदिर-आडवाणी जी,बाजार- नरसिम्हा राव,बाजरा- एमएस स्वामीनाथन और मण्डी-चरण सिंह हो सम्मानित किया है। सरकार 5 लोगों भारत रत्न दिया है। जिसमे से दो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भी है। जानें लिस्ट में किसका नाम शामिल

ये रही लिस्ट –

  1. कर्पूरी ठाकुर: सामाजिक न्याय के पुरोधा
  2.  लालकृष्ण आडवाणी: वह व्यक्ति जिसने भारत को द्विध्रुवीय राजनीति में बदल दिया
  3.  नरसिम्हा राव: अत्यधिक संकट के क्षण में भारत का असाधारण नौवहन
  4. चरण सिंह: किसानों के अधिकार
  5. एमएस स्वामीनाथन: कृषि क्रांति

ये भी पढ़ें :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular