Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking Newsबिग बॉस ने बदल दी इन 6 भोजपुरी एक्टरों की किस्मत, जीते...

बिग बॉस ने बदल दी इन 6 भोजपुरी एक्टरों की किस्मत, जीते हैं लग्जरी लाइफ

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Bhojpuri Stars In Bogg Boss: भारत में बॉलीवुड के साथ – साथ कई और भी इंडस्ट्री है। जिसमे टॉलीवूड, कालीवूड, पंजाब और भोजपुरी इंडस्ट्री शामिल है। इस सभी इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों का बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार काम करने का मन जरूर होता है। ऐसे में बिग बॉस ने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सितारों की किस्मत चमकाने में अहम भूमिका निभाई है।

जब रियलिटी शो को सलमान खान होस्ट करते है। इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारों ने हिस्सा लिया, जिनकी किस्मत रातों-रात बदल गई। इसके कई नाम शामिल है।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह भी इस पॉपुलर रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वह बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आई थीं, जहां वह अपनी दमदार पर्सनैलिटी के कारण चर्चा में रहीं। इस शो से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस को एक अलग पहचान मिली।

संभावना सेठ

संभावना सेठ ने बिग बॉस के दूसरे सीजन में एंट्री की थी। उन्होंने शो में खूब धमाल मचाया। इस शो से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी।

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी बिग बॉस के चौथे सीजन में नजर आए थे। भले ही वह शो की ट्रॉफी नहीं जीत सके लेकिन इस शो से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। शो के दौरान डॉली बिंद्रा के साथ उनकी लड़ाई काफी सुर्खियों में रही थी।

रवि किशन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का है। रवि किशन इस शो के पहले सीजन में नजर आ चुके हैं, जिसमें वह सेकेंड रनर अप रहे थे।

मोना लीसा

सलमान खान का ये शो मोनालिसा के लिए जिंदगी बदलने वाला अनुभव जैसा था। इस शो ने एक्ट्रेस को घर भी दे दिया। जी हां, मोनालिसा शो की पहली ऐसी प्रतियोगी थीं, जिन्हें बिग बॉस के घर में अपना हमसफर मिला और उन्होंने उसी घर में शादी कर ली।

विक्रांत सिंह

बिग बॉस के 10वें सीजन में मोनालिसा के साथ विक्रांत सिंह भी खूब सुर्खियों में रहे थे। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी।

दिनेश लाल यादव

बिग बॉस में आने के बाद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की डिमांड भी काफी बढ़ गई थी। आज वह एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ बीजेपी सांसद भी हैं।

खेसरी लाल यादव

‘बिग बॉस 13’ शो के सबसे चर्चित सीजन में से एक था। इस सीजन में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव नजर आए थे। इस शो को छोड़ने के बाद उन्हें काफी सफलता मिली। पूरा देश उन्हें जानने लगा।

ALSO READ: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular