Sunday, July 7, 2024
HomeमनोरंजनChait Navratri 2022 : चैत नवरात्र कल से, दुर्गा पूजा करने से...

Chait Navratri 2022 : चैत नवरात्र कल से, दुर्गा पूजा करने से घर की नकारात्मक शक्तियां होती है दूर

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, आगरा:

Chait Navratri 2022 चैत्र नवरात्रि की शुुरूआत शनिवार से हो रही है। श्रद्धालु नौ दिन तक मां दुर्गा के शक्ति अवतार की आराधना करेंगे। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी। माता नवदुर्गा के लिए घटस्थापना सुबह 6:22 बजे से दो घंटे नौ मिनट तक शुभ रहेगी। मां का आगमन अश्व यानी घोड़े पर होगा।

उदय तिथि पर शुभ मानी जाती है घटस्थापना Chait Navratri 2022

चैत्र माह की शुरूआत वैसे तो एक अप्रैल सुबह 11:54 बजे से हो गई है, जो दो अप्रैल सुबह 11:57 तक रहेगी। इस दौरान घट स्थापना की जा सकती है। लेकिन मान्यता के अनुसार नवरात्रि में घट स्थापना उदया तिथि पर शुभ मानी जाती है।

ईशान कोण पूजा पाठ के लिए है श्रेष्ठ Chait Navratri 2022

पूर्व दिशा की ओर मुख करने से शक्ति और समृद्धि, जबकि दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है। ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा पूजा-पाठ के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। नवरात्रि पर माता की प्रतिमा या कलश स्थापना इसी दिशा में करनी चाहिए। नवरात्रि प्रतिपदा पर अखंड ज्योति जलाएं।

लाल रंग है मां को प्रिय Chait Navratri 2022

मां दुर्गा को लाल रंग प्रिय है। उन्हें इस रंग के वस्त्र, श्रृंगार की वस्तुएं, पुष्प आदि अर्पित करें। पूजन कक्ष के दरवाजे पर हल्दी, सिंदूर या रोली से दोनों ओर स्वास्तिक बनाएं, इससे नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करेंगी।

11 को है रामनवमी Chait Navratri 2022

नवरात्रि का समापन 11 अप्रैल को होने जा रहा है। मां अपनी वापसी भैंसे पर करेंगी। यह भी संयोग है कि शारदीय नवरात्र 2020 और चैत्र नवरात्र 2021 में माता का आगमन घोड़े पर ही हुआ था। इस लिहाज से माता का आगमन अति शुभ और गमन अशुभ हो सकता है।

Also Read : CM Yogi Adityanath Instructions : सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश, महिला सुरक्षा पर चलेगा विशेष अभियान

Also Read : Inflation shock : यूपी में सीएनजी के दाम 8 रुपए तो पीएनजी के साढे छह रुपए बढ़े

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular