Monday, July 8, 2024
HomeLatest NewsHimalaya Day 2023: हिमालय दिवस पर सीएम धामी दी शुभकामनाएं, जानें इस...

Himalaya Day 2023: हिमालय दिवस पर सीएम धामी दी शुभकामनाएं, जानें इस मौके पर और क्या कहा उन्होंने..

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Himalaya Day 2023: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि- हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। हिमालय हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय का किसी राज्य व देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिये महत्व है। हिमालय के संरक्षण का दायित्व, हम सभी का है। हिमालय के संरक्षण के लिए यहां की संस्कृति, नदियों व वनों का संरक्षण जरूरी है। विकास के साथ ही, प्रकृति के साथ भी संतुलन बनाना होगा। प्रकृति के संरक्षण के लिए हिमालय का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण उत्तराखंडवासियों के स्वभाव में है। हरेला जैसे पर्व प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का परिणाम है।

जब हिमालय बचा रहेगा, तभी जीवन बचा रहेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता है। हमें इकॉलोजी एवं इकोनॉमी को साथ में रखते हुए कार्य करना होगा एवं हिमालय की जैव विविधता को संरक्षित करना होगा। जब हिमालय बचा रहेगा, तभी जीवन बचा रहेगा।

सामूहिक प्रयासों से ही हम इस समस्या कर सकते हैं समाधान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण में हो रहे बदलावों, ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन की जरूरत है। सामाजिक चेतना तथा समेकित सामूहिक प्रयासों से ही हम इस समस्या के समाधान में सहयोगी बन सकते हैं।

Read more: Dehradun News: उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र समाप्त, वित्त मंत्री ने विपक्ष के नेताओं का किया धन्यवाद

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular