Sunday, July 7, 2024
Homefood tipsFood Tips: पपीते के साथ इन 5 चीजों का सेवन आपको कर...

Food Tips: पपीते के साथ इन 5 चीजों का सेवन आपको कर सकता है बीमार, जानें

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Food Tips: चेहरे का ग्लो बढ़ाने या फिर बेहतर पाचन की बात हो तो वहां पपीते का नाम आ ही जाता है। पपीते में विटामिन-ए विटामिन-सी, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत को अनजाने में कई फायदे पहुंचाते हैं। लेकिन पपीता अगर सही तरीके से नहीं खाया गया तो ये आपको भारी नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेद की मानें तो पपीता खाने के बाद कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 चीजों के बारे में

पपीता खाने के बाद परहेज करें इन चीजों से-

डेयरी प्रोडक्ट्स-

पपीते के साथ डेयरी उत्पाद खाने से बचना चाहिए। अगर आप पपीते के साथ दूध, दही या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं, तो पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इससे गैस, सूजन या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

ठंडा पानी –

अगर आप पपीता खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पी लेते हैं, तो इससे आपके शरीर को भारी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है और इसकी वजह से पाचन की समस्या भी पैदा हो सकती है। ठंडे पानी की जगह बेहतर पाचन के लिए आप हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

अंडा-

पपीता खाने के बाद अंडा गलती से भी नहीं खाना चाहिए। पपीते और अंडे को एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या जैसे अपच, कब्ज और उल्टी आदि की परेशानी हो सकती है।

खीरा-

पपीते के साथ खीरा खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे सूजन, पेट में ऐंठन, पेट फूलना और दस्त की समस्या हो सकती है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है और इसको खाने से शरीर में अधिक मात्रा में पानी इकट्ठा हो जाता है, जिससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

एसिडिक फूड्स-

एसिडिक फूड्स जैसे संतरा, नींबू, अंगूर और टमाटर जैसी चीजों के साथ पपीते खाना बेहद नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा करने से आप एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं झेल सकते हैं।

Read more: Benefits Of Turmeric-Cinnamon Tea: बदलते मौसम में हैं सर्दी-जुकाम से परेशान, तो अपनाएं ये नुस्खा मिलेगा आराम…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular