Sunday, July 7, 2024
HomeCoronavirusCovid-19 Latest Update पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3 हज़ार 614...

Covid-19 Latest Update पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3 हज़ार 614 नए केस सामने आए

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Covid-19 Latest Update: देशभर में कोरोना के मामलों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। हर रोज नए मामलों में कमी सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवर सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 3 हज़ार 614 नए केस सामने आए हैं।

वही दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज कि गई है। मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 89 मरजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,15,803 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

जानिए देश में कुल इतने एक्टिव केस (Covid-19 Latest Update)

Coronavirus Today's Updates: देश में 24 घंटे में 1000 से कम मौतें, मिले  कोरोना के 46643 नए केस - Coronavirus Today Updates daily death toll record  below 1000 in india new corona

इसी सप्ताह शुक्रवार को देश में कोरोना के 4 हज़ार 194 नए मामले सामने आए थे जबकि गुरुवार को 4 हज़ार 184 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 40,559 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

(Covid-19 Latest Update)

Also Read : Coronavirus Latest Update देश में कोविड के 4,575 नए मामले सामने आए, 145 लोगों ने गंवाई जान

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular