Monday, July 8, 2024
Homeउत्तराखंडDehradun: किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

Dehradun: किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

- Advertisement -

Dehradun

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttarkhand): उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कालसी तहसील में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।

देहरादून के कालसी तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। चकराता से कांग्रेस के विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व मे भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने प्रदेश की धामी सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। किसानों के मुआवजो से लेकर कर्ज माफ़ी तक के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए प्रीतम सिंह ने सरकार को चेताया की सरकार जल्द किसानों की समस्याओ का निवारण कर दे। नहीं तो कांग्रेस किसानों के मुद्दे को लेकर सदन से लेकर सड़क तक सरकार के खिलाफ किसानों की लड़ाई लड़ने का काम करेंगी।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप में प्रतिभाग करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular