Sunday, May 19, 2024
HomeLoksabha Election 2024Dhananjay Singh: पत्नी का टिकट कटते ही धनंजय सिंह का बड़ा बयान,...

Dhananjay Singh: पत्नी का टिकट कटते ही धनंजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- ‘बसपा ने धोखा दिया…’

Dhananjay Singh: पत्नी का टिकट कटते ही धनंजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'बसपा ने धोखा दिया...'

- Advertisement -
India News UP (इंडिया न्यूज़), Dhananjay Singh: लोकसभा चुनाव में टिकट कटने का सिलसिला जारी है। बसपा प्रमुख मायावती ने जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का टिकट आखिरी समय में काट दिया। बीएसपी ने सांसद श्याम सिंह यादव को जौनपुर से नया प्रत्याशी बनाया है। श्याम सिंह जौनपुर से मौजूदा समय में बासपा से सांसद हैं। बीएसपी प्रत्याशी श्याम सिंह ने सोमवार, 6 मई को अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। जौनपुर में नामांकन की आखिरी तारीख पर बीएसपी द्वारा अपना प्रत्याशी बदलने पर कई सवाल उठने लगे।

धनंजय सिंह ने क्या कहा?

पत्नी का टिकट कटने के बाद धनंजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बीएसपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘बीएसपी ने पहले भी कई बार धोखा दिया है। बीएसपी झूठ बोल रही है। मैं चुनावी मैदान से पीछे नहीं हटा हूं। अपनी पार्टी को बचाने के लिए बसपा हमारे ऊपर आरोप लगा रही है।’ धनंजय सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने कभी किसी दबाव में राजनीति नहीं की। टिकट काटने की ये कोई नई परंपरा नहीं है। बीएसपी में पहले से ऐसा होता आ रहा है। धनंजय सिंह ने ये भी कहा कि, जो लोग पिछले कई सालों से मेरे साथ हैं, उनसे मैं कहना चाहूंगा कि धैर्य रखें, आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Also Read- UP News: पैसों विवाद में लड़के की पिटाई, प्राइवेट पार्ट पर बांधी ईंट

बीएसपी ने बदला उम्मीदवार

आपको बता दें कि धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बीसपी ने प्रत्याशी बनाया था। रविवार, 5 मई को श्रीकला रेड्डी की टिकट काटकर बसपा ने जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव को दिया गया है। जौनपुर में समाजवादी पार्टी से बाबू सिंह कुशवाहा मैदान में हैं। वहीं भाजपा से कृपाशंकर सिंह चुनावी मैदान में हैं। इस सीट से 2009 में बसपा के धनंजय सिंह ने जीत दर्ज की थी।

Also Read- UP News: नदी मे डूबकर तीन युवकों की मौत, रिश्तेदार से गए थे मिलने

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular