Sunday, July 7, 2024
HomeHealth TipsHealth Benefits of Mulethi: गले का इंफेक्शन दूर करने के लिए इस्तेमाल...

Health Benefits of Mulethi: गले का इंफेक्शन दूर करने के लिए इस्तेमाल करें मुलेठी, झट से मिलेगी राहत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Health Benefits of Mulethi: बदलते मौसम का सबसे पहला लक्ष्ण आपके गले में खराश होने के कारण दिख जाता है। जिसके चलते सर्दी, खासी, जुकाम और गले में दर्द आम परेशानीयां होने लगती है। इनसे बचाव के लिए आप घर पर कई उपाय भी करते होंगे लेकिन किसी से भी असर देखने को नहीं मिलता। जिसके बाद मजबूरन हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।आज हम आपको हर्बल प्रोडक्ट मुलेठी के बारे में बताने जा रहे हैं। मुलेठी एक नेचुरल प्रोडक्ट है और इससे गले से सम्भंधित सभी परेशानियों खत्म हो जाती है। आइए जानते है कि कैसे आप इसका प्रयोग कर गले से जुड़ी परेशानियों को खत्म कर सकते है।

कैसे करें प्रयोग

  1. यदि गले के इंफेक्शन के कारण अगर आपका गला बैठ जाता है तो आप मुलेठी को मुंह में रख कर चूस ले। ऐसा करने से कुछ ही देर में आपको आराम मिलेगा।
  2. अगर आपको गले में खराश महसूस हो तो मुलेठी के पाउडर को शहद के साथ लें इससे बहुत जल्द आराम मिलेगा,  साथ ही इसके सेवन से माइग्रेन के दर्द में भी आराम मिलता है।
  3. गले के दर्द के लिए मुलेठी के जड़ के पाउडर को तुलसी के पत्ते के रस के साथ उबाल लें और इसे छानकर शहद मिलाकर पिएं। इससे में आपको आराम मिलेगा।
  4. गले की दिक्कत को दूर करने के लिए आप मुलेठी की चाय का भी सेवन कर सकते हैं। चाय बनाने के लिए मुलेठी को अदरक के साथ उबाल लें इसके बाद इसे छान कर पिएं।

ये भी पढ़ें:- Bus Accident: धोन बस दुर्घटना में पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही नजर आई, प्रतिबंध के बावजूद लंबी बसे पहुंच रही है रीठा साहिब

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular