Sunday, July 7, 2024
HomeHealth TipsHealth: मोमोज का अधिक सेवन हो सकता है खतरनाक, शरीर को हो...

Health: मोमोज का अधिक सेवन हो सकता है खतरनाक, शरीर को हो सकती है ये परेशानियां

- Advertisement -

Side Effects Of Momos: आज के समय में अधिकतर लोगों को मोमोज खाना पसंद होता है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस से लौटते वक्त आपने भी मोमोज जरूर खाएं होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि सड़क किनारे मोमोज खाना आपके शरीर के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। आइए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि मोमोज किस तरीके से आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

पेट के लिए खतरनाक है मोमोज 

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं की मोमोज मैदा से बनाया जाता है। मैदा में बेंजोइल पेरोक्साइड (Benzoyl Peroxide), एजोडीकार्बोनामाइड (Azodicarbonamide) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मोमोज ज्यादा समय तक सॉफ्ट रहे इसके लिए इसमें एलोक्सन नाम का लिक्विड मिलाया जाता है। जो हमारी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैदा बनाने के लिए जो खास चीज उसमें मिलाई जाती है वह शरीर के लिए ठीक नहीं है। यह शरीर के पैंक्रियाज (Pancreas) को नुकसान पहुंचाता है साथ ही डायबिटीज को भी बढ़ा देता है।

मोमोज की लाल चटनी है नुकसानदायक

वहीं मोमोज के साथ खाई जाने वाली लाल चटनी शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है। उसे खाने से आपको स्वाद तो काफी अच्छा मिलता है लेकिन बहुत तीखी होने की वजह से वह आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकती है।

ये भी पढ़ें:- Chardham Yatra Earthquake: चारधाम यात्रा से पहले पौड़ी में भूकंप की घटना पर हुई मॉकड्रील, टीमें मौके पर

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular