Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडMussoorie Landslide News: मसूरी के पास भारी भूस्खलन, हाईवे बंद होने से...

Mussoorie Landslide News: मसूरी के पास भारी भूस्खलन, हाईवे बंद होने से लगा भारी जाम

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Mussoorie Landslide News: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने आफत खड़ी कर दी है। कहीं पानी भरा हुआ है तो कहीं भूस्खलन के चलते लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मसूरी में बीती रात को भूस्खलन हो गया जिससे नेशनल हाईवे 707ए बंद हो गया। हाईवे बंद होने के कारण दर्जनों वाहन रास्ते में ही फंसे हैं।

भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे 707ए बंद

मसूरी में देर रात भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे 707ए बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से दर्जनों वाहन रास्ते में ही फंसे हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से लंबा जाम लगा है। वहीं बंद हाईवे को खोलने के लिए 2 जेसीबी मशीन लगाई गई हैं।

यात्रियों को वापस जाने के निर्देश

हाईवे बंद हो जाने से देहरादून से कैंपटी तक पहुंचे यात्रियों को पुलिस ने वापस देहरादून की तरफ भेज दिया। साथ ही नैनबाग, नौगांव, यमुनोत्री, पुरोला, बड़कोट जाने वाले यात्रियों को भी कैंपटी से वापस वहीं भेजा जा रहा है।

Read more: Uttarakhand Weather: देहरादून समेत 8 जनपदों में आज भी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular