Sunday, May 19, 2024
HomeAasthaकलयुग खत्म होने में कितना समय बाकी, कब होगा कल्कि अवतार! यहां...

कलयुग खत्म होने में कितना समय बाकी, कब होगा कल्कि अवतार! यहां जानिए

- Advertisement -

India News UP(इंडिया न्यूज़),Lord Vishnu: हिंदू धर्म से जुड़े शास्त्रों के अनुसार चार युग हैं। जिसमें अभी कलयुग चल रहा है पूर्ण ग्राम इससे पहले द्वापरयुग, त्रेतायुग और सतयुग खत्म हो चुका है। हिंदू धर्म में युग का अर्थ कई सालों से एक निर्धारित अवधि है। ऐसी मान्यता है कि कलयुग में पाप पृथ्वी पर अपने सबसे चरम पर होगा और लोग धर्म के रास्ते से पूरी तरह भटक जाएंगे।

ऐसे होगा पृथ्वी का अंत

ये भी कहा गया है कि कलयुग में जब पाप बेहद बढ़ जाएगा तो इसके अंत के लिए भगवान विष्णु अपने दसवे अवतार कल्कि के रूप में जन्म लेंगे और एक बार फिर पृथ्वी पर आएंगे और सभी पापियों को नष्ट करेंगे। शास्त्रों में ऐसा भी कहा गया है कि जब कलयुग का अंत होगा उनके आखिरी दिन में बहुत मोटी धारा से लगातार बारिश होगी और पृथ्वी पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

कलयुग में अभी कितना समय बाकी? 

गणना के अनुसार, कलियुग की कुल लंबाई 432,000 वर्ष है और इस अवधि के दौरान मनुष्य की औसत ऊंचाई 5.5 फीट है। तदनुसार, सत्य योग में मनुष्य की ऊंचाई 32 फीट है, जो त्रेता में 21 फीट और द्वापर में 11 फीट रह गई है। ऐसा माना जाता है कि कलियुग के अंत में मनुष्य की ऊंचाई घटकर 4 फीट रह जाएगी और उम्र घटकर 12 वर्ष रह जाएगी, जो वर्तमान में उम्र लगभग 100 वर्ष है।

ALSO READ: Holi 2024: भूलकर भी होली के दिन न खरीदें ये चीजें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

भगवान के कल्कि के अवतार की जन्म की तारीख 

ऐसा माना जाता है कि जब पृथ्वी पर पाप और आतंक अपने चरम पर पहुंच जाता है तो भगवान विष्णु कल्कि के रूप में अवतार लेंगे। भगवान विष्णु का यह अवतार यूपी के संभल में विष्णुयशा नामक व्यक्ति के घर में होगा। ऐसा माना जाता है कि कल्कि तब देवदत्त के घोड़े पर सवार होंगे और सभी पापियों का नाश करेंगे। भगवान विष्णु के दसवें अवतार की दी गई तिथि के अनुसार, उनका जन्म सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होगा।

ALSO READ: अंगूर खाने वाले सावधान नहीं तो हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular