Sunday, June 2, 2024
HomeराजनीतिJharkhand Floor Test: आज झारखंड में होगा खेला! CM चंपाई सोरेन का शक्ति...

Jharkhand Floor Test: आज झारखंड में होगा खेला! CM चंपाई सोरेन का शक्ति परीक्षण

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Jharkhand Floor Test: आज झारखंड में मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाली चंपाई सोरेन सरकार की पहली ‘अग्निपरीक्षा’ होने वाली है। सीएम चंपाई सोरेन आज झारखंड विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित करेंगे। जिसके लिए झामुमो और गठबंधन के विधायक रविवार शाम को ही हैदराबाद से विशेष विमान के जरिये रांची पहुंच गई।

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन  ने क्या कहा?

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन कहते हैं, “मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, आंसू वक्त के लिए रखूंगा, आप लोगों के लिए आंसू का कोई मतलब नहीं।”

मत हासिल कर लेने का विश्वास दिलाया

इन सभी विधायकों ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लेने का विश्वास दिलाया है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी इस वोटिंग में शामिल होंगे। बता दें कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में ‘झामुमो-कांग्रेस-राजद’ गठबंधन के 47 विधायक हैं और इसे सीपीआईएमएल (एल) के एक विधायक का बाहर से समर्थन मिला हुआ है।

48 सदस्य मतदान में लेंगे हिस्सा

जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐलान किया कि वह चंपई सोरेन की सरकार के समर्थन में वोट करेंगे। वोटिंग में हिस्सा लेंगे हेमंत सोरेन। झामुमो विधायक रामदास सोरेन दिल्ली में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के कारण सदन में नहीं आ सकेंगे। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडे के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत महागठबंधन में शामिल झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के सभी 48 सदस्य मतदान में भाग लेंगे।

31 जनवरी को हेमंत सोरेन ने दिया था मुख्यमंत्री पद इस्तीफा

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में ईडी अधिकारियों ने 31 जनवरी की शाम गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। फिर राज्यपाल के समक्ष महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। चंपई के दावे के मुताबिक उन्हें आसानी से बहुमत मिल जाएगा। बहुमत के लिए जरूरी संख्या 41 से ज्यादा 47 विधायकों का समर्थन और 43 सदस्यों का हस्ताक्षरित सहमति पत्र जमा किया गया है।

जेएमएम ने दावा किया है कि चंपई सरकार को सदन में 48 विधायकों का समर्थन मिलेगा। विधायक रामदास सोरेन दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। वह नहीं आ पायेगा।

मुख्यमंत्री चंपई ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा है, ”हमारे हेमंत बाबू द्वारा जलाया गया दीपक किसी भी कीमत पर बुझने नहीं दिया जाएगा।” आप लाख साजिशें कर लें, लेकिन हमारी सरकार झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों और आम झारखंडियों के हित में काम करती रहेगी।

ALSO READ:

UP Budget Session 2024 Live: आज उम्मीदों का बजट पेश करेगी योगी सरकार! जानें अपडेट 

Ramnagar News: हाथियों के झुंड ने कार में सवार टूरिस्टों पर किया हमला, ऐसे बची जान

Kanpur News: भीषण सड़क हादसा! नाले में गिरी गाड़ी, मौके पर 6 लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular