Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडJob Recruitment: रक्षा मंत्रालय में निकल रही स्थाई नियुक्ति, आप भी भर...

Job Recruitment: रक्षा मंत्रालय में निकल रही स्थाई नियुक्ति, आप भी भर सकते हैं आवेदन

- Advertisement -

Job Recruitment 

इंडिया न्यूज, उत्तराखंड (Uttarakhand)। बेरोजगार बैठे युवाओं के एक बड़ी खबर है। स्थाई नियुक्ति की मांग कर रहे युवाओं को अब स्थाई नियुक्ति का अवसर मिल सकता है। रक्षा मंत्रालय द्वारा चरणबद्ध तरीके से स्थायी नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। रक्षा मंत्रालय में कई सालों बाद ढेरो नियुक्तियां निकली हैं। जिसपर आप भी आवेदन कर के सरकारी नौकरी पा सकते हैं।

पांच हजार पदों पर भर्ती 
रक्षा मंत्रालय द्वारा जुलाई-2023 तक रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए गुइडेलिने जारी कर दी गई है। इन पदों की  नियुक्ति 4 चरणों में की जाएगी। नियुक्ति के अंतर्गत करीब पांच हजार पदों पर भर्ती की तैयारियां की जा रही हैं। पहले मोड में 525 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अंतर्गत 97 पद उत्तराखंड के लिए हैं। आप इन पदों के लिए आवेदन भर सकते हैं।

9 छावनियों में कर सकते हैं आवेदन 
देश में कुल 62 छावनी हैं। देश के युवा इन कुल 62 छावनियों में आवेदन भर सकते हैं। वहीं उत्तराखंड के पास इन 62 छावनियों में से कुल 9 छावनियां हैं। इन में से कई छावनियों में कई वर्षों से कोई भर्ती नहीं निकल रही थी। केवल जरुरत पड़ने पर कर्मचारियों को ही रखा जाता था। मगर अब इन छावनियों में स्थाई नियुक्ति निकलने वाली हैं। इन छावनियों में अल्मोड़ा, चकराता, क्लेमेंटटाउन, देहरादून, लंढौर, लैंसडौन, नैनीताल, रानीखेत और रुड़की शामिल हाईल हैं।

यह भी पढ़ें: Murder: लड़की के चक्कर में दोस्त ने की अपने ही दोस्त की हत्या, एक ही लड़की से करते थे प्यार 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular