Sunday, July 7, 2024
HomePoliticsLand Jihad Case: अवैध मजारों के खिलाफ ध्वस्तीकरण पर राजनीति शुरू, पूर्व...

Land Jihad Case: अवैध मजारों के खिलाफ ध्वस्तीकरण पर राजनीति शुरू, पूर्व विधायक ने दी चेतावनी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) हरिद्वार “Land Jihad Case” : हरिद्वार में प्रशासन द्वारा अवैध मजारों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर राजनीति शुरू हो गई है। जिसको लेकर पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने विरोध की कड़ी निंदा की और पांचों विधायकों पर तुष्टिकारण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा

हरिद्वार में इन दिनों प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ रोज बड़ी कार्रवाई कर रहा है। बता दें, इन दिनों में लगातार अवैध रूप से बनी मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जा रहा है। जिसको लेकर सियासी हवा भी चलने लगी है। बता दें, हरिद्वार में प्रशासन द्वारा अवैध मजारों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर राजनीति शुरू हो गई है। जहां एक ओर जनपद के पांचों कांग्रेस विधायकों ने हरिद्वार डीएम से मिलकर कार्रवाई पर विरोध जताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।

तो वहीं भाजपा के पूर्व विधायकों ने प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन किया। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस विधायकों के विरोध की कड़ी निंदा की और पांचों विधायकों पर तुष्टिकारण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

पूर्व विधायक ने दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जो भी मजारे वक्फ बोर्ड में रजिस्टर्ड नहीं है, सरकार को उन पर कार्रवाई जरूर करनी चाहिए। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के पांचों विधायको ने तुष्टीकरण की नीति अपनाई तो वो इसका पुरजोर विरोध करेंगे। बता दें, प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में लैंड जिहाद मामले को लेकर कहा है कि राज्य में अवैध तरीके से बनाई गई मजारों पर कार्रवाई की जाएगी। जिसको लेकर प्रशासन पुरी तरह से तैयार है।

वहीं, सड़क पर यह मजार तीन दशक से ज्यादा समय से बनी हुई थी। दो दिन पहले भी दो स्थानों पर अवैध रूप से बनाई गयीं मजारों को प्रशासन ने ध्वस्त किया था। सूत्रों ने बताया कि प्रशासन ने इसके साथ ही हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंहद्वार पर फ्लाईओवर के नीचे बने लगभग पांच दशक पुराने हनुमान मंदिर को भी ढहा दिया।

Also Read: Pushkar Singh Dhami: विवादों से घिरी ‘द केरला स्टोरी’ मूवी देखने जाएंगे CM धामी, फिल्म में लव जिहाद की कहानी

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular