Monday, May 20, 2024
HomeLoksabha Election 2024Lok Sabha Elections 2024: स्मृति ईरानी ने दी राहुल-प्रियंका को खुली चुनौती,...

Lok Sabha Elections 2024: स्मृति ईरानी ने दी राहुल-प्रियंका को खुली चुनौती, बोली- दम है तो दोनों..

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टीयां लगातार जुटी हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार अमेठी और रायबरेली के चुनाव प्रचार कर रही है और अपना आक्रामक अंदाज से पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखे वार किए। इसी दौरान प्रियंका गाधी ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि पीएम मुद्दों की बात नहीं करते। अब इस पर बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए चुनौती दी और कहा कि वो खुद मुद्दों से भाग रही हैं। पता चल जाएगा किसमें कितना है दम।

पता चल जाएगा किसमें कितना दम है- स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी के बयान प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आज मेरी इन सबको चुनौती है.. आप अपना चैनल पिक करिए, एंकर चुनिए..मुद्दा चुनिए..जगह चुनिए और तारीख चुनिए। दोनों भाई बहन एक ओर और बीजेपी के एक प्रवक्ता एक तरफ़..दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। पता चल जाएगा किसमें कितना दम है।

राहुल-प्रियंका को स्मृति ईरानी की चुनौती

सांसद स्मृति ईरानी ने कहा, कांग्रेस पार्टी खुद इन समस्याओं से भाग रही है. अगर आपमें मुद्दों पर बात करने की हिम्मत है तो मैं कहता हूं कि रिपोर्टर बताएं..स्थल बताएं..तारीख बताएं.. मुद्दा बताएं। हमारे पार्टी से सुधांशु त्रिवेदी जी ही काफी हैं। एक तरफ भाई-बहन, दूसरी तरफ त्रिवेदी जी… पता लग जाएगा।

ALSO READ: Lakhimpur Kheeri: रामगोपल के बयान पर भड़के अमित शाह… जनसभा में चलाए सियासी तीर

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular