Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडMussoorie: मसूरी में शहीद स्थल से सटाकर हो रहे अवैध निर्माण का...

Mussoorie: मसूरी में शहीद स्थल से सटाकर हो रहे अवैध निर्माण का राज्य आंदोलनकारियों ने किया विरोध, सहायक अभियंता को निलंबित करने की मांग

- Advertisement -

Mussoorie

इंडिया न्यूज, मसूरी (Uttarakhand): मसूरी नगर पालिका परिषद द्वारा शहीद स्थल से सटाकर किये जा रहे अवैध निर्माण के विरोध पर राज्य आंदोलनकारियों ने निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज की। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारियों ने पालिका प्रशासन और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वह मसूरी में बडे़ स्तर पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर जिम्मेदार सहायक अभिंयता सुधीर गुप्ता के निलंबन की मांग की।

शहीद स्थल से सटाकर कैफेटेरिया का निर्माण
उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन और पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलकर शहीदों का अपमान कर रहे हैं। शहीद स्थल से सटाकर कैफेटेरिया का निर्माण कराया जा रहा है। जहां पर आने वाले समय पर शराब आदि परोसी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जहां पर 6 लोगों ने अपनी शहादत दी। परंतु पालिका अध्यक्ष हिटलर शाही का नमूना देते हुए शहीदों का अपमान कर रहे हैं। जिसको किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम आंदोलनकारियों के सम्मान को लेकर नहीं करती कोई कार्रवाई
उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा स्वयं जिला अधिकारी और उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण सोनिका सिंह को राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं को देखते हुए तत्काल शहीद स्थल के सटाकर निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे। परंतु डीएम सोनिका सिंह द्वारा उनकी बात को तवज्जो नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अधिकारियों से जनता की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दे रहे हैं। वहीं डीएम राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द शहीद स्थल से सटाकर किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त नहीं किया जाता, तो उसको लेकर पूरे उत्तराखंड में पुरजोर तरीके से आंदोलन किया जाएगा। वहीं न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। इस लड़ाई को तब तक लड़ा जाएगा जब तक इस अवैध निर्माण को तोड़ा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mussoorie: उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा और उत्तराखंड के डीजीपी पर बोला हमला, डीजीपी के इस्तीफे की किया मांग

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular