Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशRam Mandir: राम मंदिर के मुख्य पुजारी का कांग्रेस पर हमला, बोले-...

Ram Mandir: राम मंदिर के मुख्य पुजारी का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस दिवालियापन और पागलपन की शिकार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Ram Mandir: यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में राम लला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का डूबना तय है। अब कांग्रेस कभी दुबारा सत्ता में नहीं आएगी। सत्येंद्र दास ने कहा है कि कांग्रेस दिवालियापन और पागलपन की शिकार हो चुकी है।

श्री राम के अस्तित्व के सवाल उठाने पर क्या बोले पुजारी

श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि एक होती है दिवालिया, पागल और मूर्ख लोग इसी तरह की ऊट पटांग भाषा बोलते हैं। पहले कांग्रेस की सत्ता रही। अब सब सुख चुका हैं। अब उनकी सत्ता हट गई है। ऐसे में वह विक्षिप्त हो गए है। इसका साथ ही पुजारी ने कहा जो लोग इस तरह की बात बोलते हैं, वह हमेशा सड़क पर घूमेंगे, उनके नसीब में कभी सत्ता नहीं आएगी।

ALSO READ: 

Ram Mandir: राममय हुआ अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव, पतंगों पर छाए भगवान राम 

Ram Mandir Inauguration: यूपी के इस गांव में भगवान श्री राम को लोग कहते हैं मामा, आश्रम में दर्शन से पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular