Sunday, July 7, 2024
HomeAccident NewsSambhal News : बारिश के कारण भरभराकर गिरा मकान, एक गर्भवती महिला...

Sambhal News : बारिश के कारण भरभराकर गिरा मकान, एक गर्भवती महिला और 5 बच्चे सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग मलबे में दबे

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Sambhal News संभल : जनपद संभल (Sambhal News) में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण का मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से बहुत बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला संभल के नखासा थाना इलाके के सलारपुर गांव का है। जहाँ लगातार बारिश के कारण ग्रामीण का मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से बहुत बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक गर्भवती महिला और 5 बच्चे सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग मकान के मलबे में दब गए।

परिजनों ने दी जानकारी 

परिजनों ने बताया कि बारिश के चलते सभी लोग घर में छिप कर बैठे थे। उसी बीच अचानक से मकान का छत गिर गया। जो बहुत पुराना हो गया था। एक गर्भवती महिला और 5 बच्चे सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग मकान के मलबे में दब गए।

बारिश के कारण मकान गिरने से 6 वर्षीय एक बच्चे की मलबे में दबकर मौत हो गई। सात लोगों को ग्रामीणों ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए संभल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फ़िलहाल, दो लोगों की हालत गंभीर बताया जा रहा है।

Also Read – आपसी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, साथी को लगी गोली, जानिए क्या है मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular