Monday, July 8, 2024
Homeराष्ट्रीयविधायक के दामाद की कार से टक्कर में छह लोगों की मौत

विधायक के दामाद की कार से टक्कर में छह लोगों की मौत

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, अहमदाबाद (Gujrat)। आणंद जिले के डाली गांव के निकट विधायक के दामाद की कार ने ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन एक ही परिवार के थे। ऑटो में सवार चार लोगों और बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर मौत हुई है। वहीं कार चालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे घर

मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग रक्षाबंधन मनाकर घर लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि यह हादसा गुरुवार की शाम सात बजे के करीब हुई। उन्होंने बताया कि कार चालक की पहचान कांग्रेस विधायक के दामाद केतन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः यमुना नदी में उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ा, बाढ़ चौकियों को अलर्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular