Saturday, July 6, 2024
HomeLatest Newsगठबंधन टूट गया लेकिन.....एक तरफ धर्म पर राजनीति हो रही, राजद सांसद...

गठबंधन टूट गया लेकिन…..एक तरफ धर्म पर राजनीति हो रही, राजद सांसद मनोज झा का BJP पर हमला

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे धर्म पर राजनीति करते हैं।

सांसद मनोज झा न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि जब से महागठबंधन सत्ता में आया है और नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव की सरकार बनी है, हर दिन वे (बीजेपी) कहते रहते हैं कि गठबंधन टूट गया है लेकिन यह लंबे समय से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ धर्म पर राजनीति हो रही है और दूसरी तरफ गरीबी, महंगाई और सामाजिक समरसता पर बात हो रही है, यही भाजपा और हमारी राजनीति में अंतर है।

हाल ही में राजद सांसद मनोज झा ने भगवान राम पर बयान देते हुए कहा था कि मेरे और श्री राम के बीच सीधा संबंध है।गांधी मंदिर जाकर राम भक्त नहीं बनते थे, वह अवधारणा अंदर थी इसलिए स्वर्ग गए…और हे राम कहते हुए गए…आप हैं कौन? उन्होंने आगे कहा कि मेरे और मेरे ईश्वर के बीच जो अनुबंध की व्यवस्था विकसित हुई है, वह कभी भी हिंदू धर्म का स्वभाव नहीं रही है।

ALSO READ: –

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular