होम / Lok Sabha Elections 2024: गाजीपुर जाएं या गाजियाबाद जाएं, साइकिल पंचर… केशव प्रसाद मौर्य ने क्या-क्या कहा

Lok Sabha Elections 2024: गाजीपुर जाएं या गाजियाबाद जाएं, साइकिल पंचर… केशव प्रसाद मौर्य ने क्या-क्या कहा

• LAST UPDATED : April 7, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन कार्यक्रम में चुनाव का मंत्र देने आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जनपद आज़मगढ़ में आगमन हुआ।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्तार के घर जाने पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्तार सपा की बीमारी है भाजपा पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

आजमगढ़ जिले के पुलिस लाइंस हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरते ही पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। उस दौरान डिप्टी सीएम हर एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी से मिले। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 की 80 सीटें जीत रही है। 4 जून को 11 बजे सपा, बसपा व कांग्रेस का 12 बजे जायेगा।

जहाँ 400 पर फिर से एक बार मोदी सरकार। आज गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के परिजन से मिलने सुप्रीमो अखिलेश यादव के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वह गाजीपुर जाएं या गाजियाबाद जाएं जहां वह जाएंगे वहां साइकिल पंचर है। सपा समाप्ति की ओर है और कमल खिला रहा है। आम आदमी पार्टी के केजरीवाल के सवाल पर कहा कि वह जेल में है और वह यात्रा करें।

ALSO READ:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox