Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडUdham Singh Nagar: 15 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार

Udham Singh Nagar: 15 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार

- Advertisement -

Udham Singh Nagar

इंडिया न्यूज, उधम सिंह नगर (Uttarkhand): उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में वांछित इनामी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए पुलिस को निर्देशित किया था। कि इनामी बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार का जेल भेजा जाए।

इसी क्रम में एसएससी के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें पिछले काफी लंबे समय से वांछित चल रही 15 हजार की इनामी महिला रेशमा फरार चल रही थी। इनामी महिला रेशमा पत्नी अजहर निवासी पुष्प विहार कॉलोनी काशीपुर को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर टोल टैक्स के पास से गिरफ्तार कर लिया है

सीओ वंदना वर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि यह महिला काफी समय से स्मैक बेचने का कार्य कर रही थी। अपना मूल स्थान छोड़कर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रहकर कार्य में लिप्त थी। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। उन्होंने बताया कि अभी और इनामी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जिन को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा ऐंठने वाले गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular