Sunday, July 7, 2024
Homeराष्ट्रीयUkraine crisis Update : फ्रांस और पोलैंड के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी...

Ukraine crisis Update : फ्रांस और पोलैंड के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की बात

- Advertisement -

Ukraine crisis Update

Ukraine crisis Update

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Ukraine crisis Update  रूस-यूक्रेन युद्ध (The Russo-Ukraine war) दिनोंदिनल बढ़ता जा रहा है। अब रूस राष्टÑपति पुतिन परमाणु ट्रायल की तैयारी कर रहे हैं। बिगड़ते हालात देख फ्रांस और पोलैंड के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत की है। पीएमओ आॅफिस ने बयान जारी कर कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति (France and Poland) मैंक्रों और पीएम मोदी के बीच यूक्रेन को लेकर चर्चा हुई। मैंक्रों ने यूक्रेन में जारी शत्रुता और बिगड़ती मानवीय स्थिति पर अपनी चिंताओं को साझा किया।

समस्या को कूटनीति से हल पर चर्चा

पीएमओ ने कहा कि पीएम मोदी ने शत्रुता को समाप्त करने के साथ संवाद और कूटनीति से समस्या को हल करने की भारत की लगातार अपील को दोहराया। उन्होंने भारत के इस विश्वास पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र और सभी राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान समकालीन विश्व व्यवस्था का आधार है।

पोलैंड के राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने की बात

यूक्रेन संकट के वक्त पोलैंड एक अहम भूमिका अदा कर रहा है। पोलैंड सीमा पर भारत से लेकर अन्य देशों के लोग जमा हैं। जो वहां से निकलने लिए मौजूद हैं। इस संकट के बीच पीएम मोदी ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डुडास से बात की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में पोलैंड द्वारा प्रदान की गई सहायता के लिए राष्ट्रपति डूडा को धन्यवाद दिया और यूक्रेन से पोलैंड जाने वाले भारतीयों के लिए वीजा आवश्यकता में ढील देने के लिए विशेष संकेत दिया।

गुजरात में आए भूकंप में पोलैंड ने की थी सहायता

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि पीएम मोदी ने इस कठिन समय में पोलिश नागरिकों द्वारा भारतीय नागरिकों को दिए गए गर्मजोशी से स्वागत और सुविधा के लिए अपनी विशेष प्रशंसा व्यक्त की। साथ ही पीएम मोदी ने 2001 में गुजरात में आए भूकंप के दौरान पोलैंड द्वारा दी गई सहायता को याद किया। साथ ही उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कई पोलिश परिवारों और युवा अनाथों को बचाने में जामनगर के महाराजा द्वारा निभाई गई अनुकरणीय भूमिका को भी याद किया।

Read More : Special POCSO Court Hanged : बच्ची से दुष्कर्म और हत्या में सजाए मौत

Read Also  : Karnataka Student killed in Ukraine Attack : नवीन ने दो दिन पहले पिता से की वीडियो कॉल

Read More : 7 Flights to Land Delhi Tomorrow Carrying Indians : भारतीयों को लेकर कल दिल्ली आएंगे 7 विमान, भारत ने यूक्रेन में तैनात किए 20 फ्लाइट्स

Also Read : Indian Student Killed Amid Russia Ukraine War : भारतीय छात्र की यूक्रेन में मौत, कर्नाटक के रहने वाले हैं नवीन

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular