Monday, July 8, 2024
HomeमनोरंजनUP Assembly Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022, आचार संहिता लागू...

UP Assembly Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022, आचार संहिता लागू होते ही सक्रिय हुई प्रशासनिक मशीनरी, लखनऊ में हटाई जाने लगी प्रचार सामाग्री

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Assembly Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जैसे ही डेट की घोषणा हुई, उसके बाद आचार संहिता लागू हो गई। इसके बाद प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गई। सड़कों के किनारे लगे प्रचार के लिए लगाई गई होर्डिंग और पोस्टर को हटाने का काम शुरू हो गया।

UP Assembly Election 2022 डीएम ने सभी मजिस्ट्रेट और एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि कही किसी तरह के राजनीतिक पार्टियों के प्रचार से संबंधित सामग्री नजर नहीं आए। अगर कोई किसी के घर, परिसर या कार्यालय के बाहर जबरन पोस्टर या वाल पेर्टिंग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

बिना अनुमति नहीं लगा सकते प्रचार सामाग्री UP Assembly Election 2022

जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक कोई भी पार्टी बिना अनुमति के किसी घर या परिसर पर झंडा नहीं लगाएंगे। इसके अलावा नगर निगम ने शनविार शाम को सभी राजनीतिक दलों की होडिंग और बैनर उतारने का काम शुरू कर दिया। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि विधान सभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के कारण आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है।

Read More: Iucknow Crime: लखनऊ के फरार चार वकीलों पर पुलिस ने घोषित किया 25-25 हजार का इनाम, महिला न्यायिक अधिकारी पर अभद्रता का है आरोप

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular