Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsUP Board Result 2024: प्रिंसिपल को मारी गोली...सलाखों में रहकर की पढ़ाई,...

UP Board Result 2024: प्रिंसिपल को मारी गोली…सलाखों में रहकर की पढ़ाई, फिर पास की इंटर की परीक्षा

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गुरविंदर सिंह ने जेल से पढ़ाई कर इंटरमीडिएट (UP Board Result 2024) की परीक्षा पास की है। उसने 2 साल पहले स्कूल में अपने प्रिंसिपलपर अवैध असलहे से गोलियां चलाई थीं। लेकिन जेल में रहते हुए उसे अपनी गलती का पश्चाताप किया और परिक्षा पास की।

कैदी छात्रों को मिले इतने नंबर

गुरविंदर सिंह ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल पर गोली चलाई थी, जिसके बाद उन पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया था। उसे जेल में रखा गया, लेकिन वहीं रहकर गुरविंदर ने पढ़ाई की और इंटरमीडिएट (UP Board Result 2024) की परीक्षा पास की। बता दें कि कैदी छात्र को इंटर में 500 में से 195 अंक मिले हैं।

इस वजह से मारी थी गोली

जानकारी के मुताबिक, गुरविंदर सिंह ने सितंबर 2022 में आदर्श स्वरूप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा पर गोलियां चलाई गईं। उस वक्त गुरविंदर सिंह 12वीं क्लास में था। सीट पर बैठने को लेकर उसका अपने सहपाठी से झगड़ा हो गया। इस विवाद में गुरविंदर सिंह की क्लास में पढ़ने वाले एक लड़के की पिटाई कर दी गई।

ये भी पढ़ें:- मात्र 20 हजार की सैलरी वाले भी खरीद सकते हैं ये कार

इस बात को समझाते हुए स्कूल प्रिंसिपल ने गुरविंदर सिंह को फटकार लगाई। जिस पर गुस्सा होकर गुरविंदर सिंह प्रिंसिपल पर गोली चला दी थी। वहीं, जेल अधीक्षक एसके सिंह का कहना है कि गुरविंदर जैसे सभी कैदियों ने मेहनत से पढ़ाई की। कैदियों ने दिन में लाइब्रेरी में और रात में बैरक में पढ़ाई की। उन्हें पाठ्यक्रम के लिए सभी आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं थी।

ये भी पढ़ें:- Uttarakhand Fire News: लगातार धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, भयानक हुई पहाड़ों की आग

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular