Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP ByPoll: सपा ने जारी की स्टार प्रचारको की सूची, डिंपल यादव...

UP ByPoll: सपा ने जारी की स्टार प्रचारको की सूची, डिंपल यादव का नाम लिस्ट से गायब

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज); लखनऊ: प्रदेश में दो सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने जा रहे है। दोनों सीटों पर 10 मई को वोटिंग होनी है। ऐसे में बीजेपी और सपा दोनों ने इन सीटों पर फतह हासिल करने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जो कि स्वार विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं इस सूची के आने के बाद कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। दरअसल इस सूची में परिवार के लोगों का नाम शामिल है लेकिन कई सदस्यों का नाम नहीं है।

लिस्ट से डिंपल का नाम गायब

इस लिस्ट में सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव का नाम है लेकिन प्रोफेसर रामगोपाल यादव का नाम नहीं है इतना ही नहीं इस सूची में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का भी नाम नहीं है। इसके बाद सभी हैरान है। वहीं संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का भी नाम नहीं शामिल होने से हलचल है।

स्वार सीट पर रहा है सपा का कब्जा

रामपुर की स्वार सीट को सपा के लिए सुरक्षित सीटों के तौर पर देखा जाता है। यहां से आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम विधायक थे। वहीं उनको एक मामले में सजा का ऐलान हुआ जिसके बाद इस सीट खाली करनी पड़ी। अब इस सीट पर चुनाव होने जा रहें हैं। वहीं सपा इस सीट पर फिर से अपना कब्जा जमाना चाहती है जिस कारण वो तैयारियों में लगी है। वहीं छानबे सीट के लिए भी यही सपा नेता प्रचार करेंगे। दोनों सीटों पर 10 मई को मतदान होंगे तो वहीं 13 मई तो मतों की गिनती की जाएगी।

Also Read: UP Nikay Chunav: उन्नाव में सीएम योगी फूकेंगे चुनावी बिगुल, प्रत्याशियों के लिए मागेंगे वोट

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular