Sunday, May 19, 2024
HomeCrime News UP Crime News: पति की धोखा दे आशिक का साथ देने वाली...

 UP Crime News: पति की धोखा दे आशिक का साथ देने वाली महिला का ऐसा अंजाम, सुनकर हर कोई हैरान

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Crime News: 11 मार्च को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज थाने के पीछे एक महिला का शव मिला था। महिला की पहचान ममता श्रीवास्तव के रूप में हुई। पुलिस जांच के बाद पता चला कि महिला की किसी ने गला घोंटकर हत्या की है।

पूरे इलाके में सनसनी मच गई (UP Crime News)

ममता की हत्या के बाद सोनभद्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में जानकारी मिली कि ममता की हत्या किसी परिचित व्यक्ति ने की है। जिसके बाद वह जांच में जुट गई।

प्रेमी ने दबाव में की हत्या (UP Crime News)

ममता के लगातार दबाव से तंग आकर उसके प्रेमी नंदू ने ममता की हत्या कर दी। उसने किसी बहाने से ममता को राबर्ट्सगंज बुलाया और उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया।

पहले प्रेमी से कराई थी पति की हत्या (UP Crime News)

ममता का नंदू के अलावा एक और प्रेमी था। जिसने उसके पति की हत्या की थी। वह जेल में है। महिला ने अपने पहले प्रेमी लवकुश श्रीवास्तव के साथ मिलकर 3 फरवरी 2022 को अपने पति राजीव श्रीवास्तव की हत्या कर दी थी। पहली घटना के बाद से उसका पहला प्रेमी लवकुश जेल में है।

मामले की पड़ताल करते हुए पुलिस ने खुलासा किया कि दूसरा प्रेमी नंदू को पैसे देखकर ममता ने उस पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन नंदू इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था, जिसके चलते उसने ममता की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular