Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsUP News: तीन शादी करने की जिद में दिया खुद की ही...

UP News: तीन शादी करने की जिद में दिया खुद की ही पत्नी को तलाक, लगाए गंभीर आरोप

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: बांदा में एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन शादी करने के ज़िद में आकर तलाक दे दिया है। उसका कहना है की मेरे पिता ने 3 शादी की है, मैं भी 3 शादी करूँगा। महिला का आरोप है की उसके ससुराल वाले और पति साथ में मिलकर उसको परेशान करते है। पीड़ित महिला ने आरोपी पति के साथ अपने 6 ससुराल वालो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

ये है आरोप

यूपी के बांदा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने महिला को 3 तलाक यह कहकर दे दिया की पिता ने 3 शादी की है, मुझे भी 3 शादी करनी है। महिला का आरोप है की पति और ससुराल वाले साथ में मिलकर उसको मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान करते थे। जिसके कारण उसको ससुराल वालो के एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।

यह है पूरा मामला

यह मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र का है। महिला ने पुलिस को बताया उसका निकाह उस युवक से 3 साल पहले हुआ था। महिला ने बताया की निकाह के कुछ दिन तक बाद तो सब ठीक था पर जैसे ही समय गुज़रा ससुराल वालो ने दहेज़ की बेहद डिमांड रखी और साथ ही महिला को परेशान करने लगे। और जब कुछ नहीं मिला तो ससुराल वालो ने पति से कहकर महिला की पिटाई करवा दी। महिला ने बताया की पति मुंबई में रहता था। ससुराल वालो से तंग आकर वह मुंबई चली गयी अपने पति के पास, पर उस युवक ने वहाँ भी मारपीट की। महिला ने अपने भाई को फ़ोन कर अपने घर बुलाया और अपने 2 साल के बेटे के साथ मायके चली गई। उसके बाद उसके पति ने 15 अप्रैल को तलाक दे दिया।

ALSO READ: Kannauj Road Accident: कन्नौज में भीषण सड़क हादसा! बस-ट्रक के भिड़ने से 4 लोगों की मौत, 34 घायल

एसएचओ सुरेश सैनी ने बताया कि 3 तलाक का मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई है। महिला ने अपने ससुराल वालो को आरोपी ठहराया है साथ ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आगे की जाँच की जा रही है साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।

ALSO READ: Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट से हुआ खुलासा, जहर देने से हुई थी मौत?

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular