Sunday, May 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP News: पुलिस ने किया दूल्हे को रेप केस में गिरफ्तार, दुल्हन...

UP News: पुलिस ने किया दूल्हे को रेप केस में गिरफ्तार, दुल्हन करती रही इंतज़ार

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: दूल्हा और बारात दोनों तैयार थे चलने को पर तभी पुलिस वहाँ पहुंची और दूल्हे को लेकर चली गई। यह घटना वाराणसी की है। यह घटना वाराणसी के क्षेत्र चौबेपुर वह के गाँव रुस्तमपुर की है। जहाँ शादी के दिन ही दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया। दूल्हे को रेप केस के आरोप में दबोच लिया गया। दुल्हन पक्ष ने कर दिया शादी से इंकार। मामला इलाके में चर्चे में बना हुआ है।

यह है पूरा मामला

रुस्तमपुर के रहने वाले गोविन्द पटेल को सारनाथ ठाणे की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूल्हे गोविन्द पटेल पर यह आरोप था की उसने सारनाथ की रहने वाली एक युवती के साथ शादी का झूठा वादा करके 4 साल तक दुष्कर्म करता रहा। सूत्रों के मुताबिक़ 21 अप्रैल को गोविन्द पटेल की शादी काजिसराय में रहने वाली युवती के साथ होने वाली थी। जब इसका पता सारनाथ में रहने वाली युवती को लगा तब उसने उसी क्षेत्र के पुलिस थाने में गोविन्द के खिलाफ केस दर्ज कराया।

4 साल तक दुष्कर्म करने लगा आरोप

गोविन्द पर शादी का झूठा झांसा देने और उसके साथ 4 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद सारनाथ थाने से पुलिस बल सब इंस्पेक्टर नागेंद्र चौहान गोविन्द के घर पहुंचे जहाँ बारात निकलने को तैयार थी और गोविन्द सेहरे में सजा था। पुलिस ने गोविन्द को गिरफ्तार किया। इसके बाद  सभी पक्ष पुलिस थाने आयी और बात को सुलटाने की कोशिश की पर युवती ने किसी की नहीं सुनी और गोविन्द को जेल भेज दिया गया।

ALSO READ: Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट से हुआ खुलासा, जहर देने से हुई थी मौत?

शादी के लिए किया इंकार

गोविन्द क्योंकि जेल में था , और दुल्हन को इस बात का पता नहीं था। इसलिए रात 11 बजे तक लड़की पक्ष बारात का इंतज़ार कर रही थी। जब लड़की पक्ष को उनके घर जाकर इस बात का पता चला तो लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। वहीं दुल्हन के पिता ने बताया की शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। उन्होंने शादी के खर्चो का भी ज़िक्र किया। और शादी के लिए मना कर दिया।

ALSO READ: Kannauj Road Accident: कन्नौज में भीषण सड़क हादसा! बस-ट्रक के भिड़ने से 4 लोगों की मौत, 34 घायल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular