Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsUP News: झूठा रेप केस करने पर मिली ऐसी सजा, पढ़कर हो...

UP News: झूठा रेप केस करने पर मिली ऐसी सजा, पढ़कर हो जाएंगे हैरान

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: बरेली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ अदालत भी हैरान रह गई है। एक लड़के को 4 साल की जेल मिली वो भी बिना किसी गलती और झूठे रेप केस में। सजा भी बिना किसी गुनाह के ही मिली थी। इस बात की खबर अदालत को कभी नहीं होती अगर युवती अपने बयान से मुकरती नहीं।

यह है पूरा मामला

2019 में बारादरी ठानें में 2 सितम्बर को अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस पुरे मामले में लड़की ने आरोप लगाया था की लड़के ने नशीला पदार्थ खिलाकर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म किया। पर लड़का दोषमुक्त निकला जब लड़की अदालत में अपने बयान से मुकर गई।

युवती को मिली 4 साल की सजा सजा

इस मामले में हकीकत सामने आई तो कोर्ट ने कहा की जितने दिन की सजा लड़के ने काटी है, उतने दिन की ही सजा लड़की को भी मिलेगी। साथ ही अदालत ने युवती पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया। अदालत ने कहा की यदि लड़का बहार रहता तो काम या मजदूरी करके 5,80,000 कमा लेता, यह राशि युवती से वसूल की जायेगी। यदि युवती नहीं देते है यह राशि तो उसे 6 महीने की अतिरिक्त जेल मिलेगी।

ALSO READ:Kedarnath: चल विग्रह पंचमुखी डोली गर्भगृह से आई बाहर, केदार नाथ धाम के लिए किया प्रस्थान

कोर्ट ने दिए सख्त हिदायतें

यह सजा सत्र न्यायधीश ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की अदालत में युवती को दी गयी। अदालत ने कहा की ऐसी महिलाओ के काम के द्वारा असली पीड़िताओं को कष्ट उठाना पड़ता है। यह बहुत गंभीर बात है की समाज में ऐसे भी लोग है। अदालत ने यह भी कहा की यह मुकदमा उन लड़कियों के लिए नसीहत बनेगा जो पुरुषो से पैसे की वसूली करते है।

ALSO READ:Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण में इन लोकसभा क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular