Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsUP में एक और गठबंधन, अखिलेश यादव को मिला राजा भैया का...

UP में एक और गठबंधन, अखिलेश यादव को मिला राजा भैया का साथ!

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) UP Politics : इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में काफी उथल – पुथल देखने को मिल रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश में एक और गठबंधन देखने को मिल सकता है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के केवल दो विधायक हैं। इनमें खुद राजा भैया भी हैं। इससे पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 17 लोकसभा सीटों की पेशकश की थी। सीटों की संख्या के लिहाज से यह सपा की ओर से आखिरी ऑफर था। कांग्रेस को मुरादाबाद और बलिया जैसी सीटें चाहिए, जिस पर अभी चर्चा चल रही है।

मुरादाबाद समाजवादी पार्टी की जीती हुई सीट है जबकि बलिया समाजवादी पार्टी की मजबूत सीटों में से एक है। मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी मुरादाबाद सीट पर दूसरे नंबर पर थी, लेकिन कुछ हजार वोटों से हार गई। वहीं कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए समाजवादी पार्टी से बलिया सीट चाहती है।

उत्तम पटेल ने की राजा भैया से मुलाकात (UP Politics)

मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राजा भैया से मुलाकात की है।

बता दें कि राजा भैया की पार्टी जनसत्तादल लोकतांत्रिक का प्रभाव ,प्रतापगढ़ , अमेठी ,सुल्तानपुर ,कौशांबी , और बुंदेलखंड क्षेत्रों में है। सूत्रों की मानें तो राजा भैया से 5 सीटों के लेकर बातचीत चल रही है।

समाजवादी पार्टी मेरे लिए परिवार की तरह – राजा भैया

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से गठबंधन की अटकलों पर राजा भैया ने कहा है कि मैंने 28 साल में से 20 साल समाजवादी पार्टी को दिए हैं। मेरे लिए समाजवादी पार्टी सबसे पहले है। मेरे लिए यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है।

ALSO READ –

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular