Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking NewsUP Weather Update: बदला मौसम! कई हिस्सों में होगी गरज-चमक के साथ...

UP Weather Update: बदला मौसम! कई हिस्सों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश, आई नई अपडेट

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Weather Update: होली के बाद यूपी (UP Weather Update) में पिछले दो दिन से गर्मी बहुत तेज बढ़ गई है। बता दे, इस बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस – 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। आज लखनऊ मौसम केंद्र ने नया अलर्ट जारी किया है।
जिसके कारण आज शाम तक तेज हवाएं चलेंगी साथ ही गरज चमक के साथ यूपी के कई जिलों में बारिश के भी आसार है।

वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने जारी की अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक इसका प्रभाव थोड़ा थोड़ा कम रहेगा। वही बूंदाबांदी के लोगों का बदलते मौसम का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने जानकारी देते हुए कहा कि आज मौसम अचानक से बिगड़ सकता है और शाम को अचानक बूंदाबांदी और बारिश के भी आसार है। साथ ही तेज हवा भी चल सकती है।

इन जिलों में हाल – बेहाल

मौसम विभाग के अनुसरा आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं यूपी के कुछ जिलें जैसे कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, गोरखपुर, वाराणसी और देवरिया समेत बलिया और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा अयोध्या, गाजीपुर, फतेहगढ़,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, बस्ती, हमीरपुर, झांसी और उरई में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकती है।

ये भी पढ़े: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular