Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsCM Dhami : G20 के सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड के सीएम...

CM Dhami : G20 के सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड के सीएम धामी ने देशवासियों को दी बधाई

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), CM Dhami : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने G20 के सफल आयोजन के लिए सभी देशवासियों को बधाई देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है और कहा है कि पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को देखा है। 

मोदी जी और भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को पूरी दुनिया ने देखा

बता दें कि G20 का सम्मेलन राजधानी दिल्ली में हुआ। जिसके चलते कई देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने G20 के सफल आयोजन के लिए सभी देशवासियों को बधाई दी। धामी जी ने लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को पूरी दुनिया ने देखा। नई दिल्ली घोषणा पत्र पर सभी सदस्य देशों की सहमति बहुत बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है।

अफ़्रीकी यूनियन G20 का नया सदस्य, भारत की पवित्र भूमि पर

साथ ही अफ़्रीकी यूनियन को भी G20 का नया सदस्य बनाए जाने पर कहा कि भारत की पवित्र भूमि से ही अफ़्रीकी यूनियन को भी G20 का नया सदस्य बनाए जाने की घोषणा की गई। आर्थिक विकास के भारतीय एजेंडे पर सदस्य देशों द्वारा मुहर, मोदी जी के कुशल और मज़बूत नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है। सनातन के उद्घोष “वसुधैव कुटुंबकम्” और भारतीय संस्कृति व समृद्धशाली विरासत को भी पूरी दुनिया ने देखा। पूरे विश्व के कल्याण का चिंतन इस समिट का आधार है और प्रधानमंत्री जी के कुशल निर्देशन में यह पूरी तरह सफल रहा है।

Read more: Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग मे बीते 36 घंटो से हो रही बारिश ने बढ़ाई चिंता, जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त, ग्रामीण उठा रहे जोखिम

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular