Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: निजी फैक्ट्री के धरनारत पूर्व कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे...

Uttarakhand News: निजी फैक्ट्री के धरनारत पूर्व कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे खानपुर के ब्लॉक प्रमुख

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Uttarakhand News:  लक्सर के पुरकाजी मार्ग पर लंबे वक्त से धरना-प्रदर्शन पर अड़े एक निजी औद्योगिक संस्थान से VSS प्राप्त पूर्व कर्मचारियों को जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिल रहा है। दरअसल खानपुर के ब्लाक प्रमुख मनीष चौधरी आज पुरकाजी मार्ग पर स्थित लक्सर की एक निजी फैक्ट्री के पूर्व कर्मचारियों के धरना स्थल पर उन्हें समर्थन देने के लिए पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं। प्रबंधन द्वारा वर्तमान में औद्योगिक संस्थान बड़ा रूप लेकर विस्तार किया जा रहा है।

पूर्व कर्मचारियों की आवाज दिल्ली ले जाने का दिया आश्वासन

ऐसे में क्षेत्र के अनुभवशाली पूर्व कर्मचारियों को ही रखा जाना चाहिए, ताकि औद्योगिक संस्थान को इनके अनुभव और पूर्व कर्मचारियों को रोजगार की दिशा में मजबूत किया जा सके। वही इस दौरान धरनारत पूर्व कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे है। आजाद कर्मचारी संघर्ष मोर्चा नामक संगठन के अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा कि खानपुर के ब्लॉक प्रमुख मनीष चौधरी पूर्व कर्मचारियों का दुख समझकर समर्थन करने के लिए पहुंचे हैं। जहां उन्हें पूर्व कर्मचारियों की आवाज को दिल्ली तक ले जाने का आश्वासन भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- Mussoorie News: मसूरी मालरोड मे फैली अव्यवस्था को लेकर मसूरी व्यापारियों ने दिया धरना प्रदर्शन, जल्द व्यवस्था ठीक ना होने पर कही ये बात

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular