Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडUttrakhand: कांग्रेस में बिखराव! प्रीतम सिंह की अगुवाई में सचिवालय का घेरा,...

Uttrakhand: कांग्रेस में बिखराव! प्रीतम सिंह की अगुवाई में सचिवालय का घेरा, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता नदारद रहे

- Advertisement -

Uttrakhand

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttar Pradesh) । उत्तराखंड में कांग्रेस ने सोमवार को कई जनमुद्दों को लेकर सचिवालय का घेराव किया। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व सीएम हरीश रावत नदारद रहे। इसे कांग्रेस में बिखराव बताया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस संगठन पर हमला बोलते हुए कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।

माहरा बोले- हमें प्रदर्शन की जानकारी नहीं
रविवार को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विधानसभा में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर सचिवालय घेराव का एलान किया था। इसी क्रम में सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह गुट ने सचिवालय घेराव के लिए रैली निकाली। लेकिन इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कोई जानकारी नहीं है। प्रीतम एकला चलो की राह पर शक्ति प्रदर्शन करने निकले। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें समय से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

वहीं दूसरी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा हल्द्वानी में पत्रकारवार्ता कर रहे हैं। उधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की 22 से 25 सितंबर तक होने वाली भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर भी जारी किया गया है। इसमें राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश स्तरीय नेताओं को भी स्थान दिया गया है।

प्रीतम ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले, विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाले और अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराए जाने, बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा महंगाई के खिलाफ, सिस्टम व सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पहले से ही सचिवालय कूच का ऐलान किया था। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अंकिता हत्याकांड, यूके एसएससी जैसे कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने सचिवालय कुछ किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस लड़ रही अस्तित्व की लड़ाई- गणेश जोशी
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के सचिवालय कूच पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन दिनों अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है और कांग्रेस समाप्ति की ओर है। ऐसे में कांग्रेस के नेता अब सिर्फ अपने ही पार्टी के भीतर अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चाहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हो या पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह हो सभी एक दूसरे को नीचा दिखाने और अपने आप को श्रेष्ठ साबित करने में लगे हुए हैं। संगठन नाम की जीत कांग्रेस में अब बची नहीं है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी समाप्ति की ओर है।

यह भी पढ़ें: चर्च में 60 से ज्यादा हिंदू लोगों को बनाया क्रिश्चियन, लालच देकर लोगों का हो रहा था धर्मांतरण

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular