Sunday, July 7, 2024
HomeमनोरंजनVaranasi: बहू की डांट से वृद्ध महिला ने छोड़ा घर, मिलने पर...

Varanasi: बहू की डांट से वृद्ध महिला ने छोड़ा घर, मिलने पर लिपट कर रोये मां-बेटे

- Advertisement -

Varanasi

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh)। वाराणसी से एक भावुक कर देने वाला सामने आया है। जहां एक वृद्ध महिला अपनी बहु की डांट से नाराज होकर वाराणसी आ गयी। मगर कहते हैं न वाराणसी में कोई बेसहारा नहीं रहता। ऐसा कुछ उस वृद्ध महिला के साथ हुआ। भोलेनाथ की नगरी में वृद्ध महिला को उसके बेटे का दुलार मिल ही गया।

नाराज होकर छोड़ा घर
बिहार के पटना में रहने वाली वृद्ध महिला सरवरी बेगम को उसकी बहु ने डांट दिया था। बहु डांट से नाराज होकर वृद्ध महिला अपना घर ही छोड़ कर निकल गई। वृद्ध अपना परिवार शर सब छोड़ कर वाराणसी आगयी। यहां उसको कैंट स्टेशन पर बेसहारा देखकर अपना घर आश्रम की टीम उसदे अपने साथ ले गई। आश्रम की टीम ने वृद्ध महिला की काउन्सलिंग कराइ। आश्रम में महिला का पूरा ध्यान रखा जा रहा था। उसे अच्छी तरीके से सेवा और देख भाल की जा रही थी। मगर घर का प्यार घर का ही होता है।

लिपट कर रोये मां-बेटे
आश्रम की टीम ने वृद्ध महिला से उसके घर का पता पूछ तोह उसने विहार का पटना शहर बताया। जिसके बाद आश्रम की टीम ने बिहार के पुलिस से संपर्क किया। बिहार पुलिस महिला के बेटे का पता लगाकर उसे उसके मां के बारे में जानकारी दी। मां के मिलने की सूचना से बेटे की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। सूचना मिलने के बाद बेटा शनिवार को वाराणसी पहुँच कर अपनी मां से मिला। एक दूसरे से मिल कर दोनों मान बेटे लिपटकर रोने लगे। मां बेटे के प्यार का ऐसा नज़ारा देखकर सभी भावुक होगए।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: गरीबों को लेकर उत्तराखंड सरकार की नई पहल, नमक और चीनी से होगी गरीब की रसोई पूरी 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular