Sunday, July 7, 2024
HomeHealth TipsVitamin D: विटामिन डी की कमी से पहुंच सकता है शरीर को...

Vitamin D: विटामिन डी की कमी से पहुंच सकता है शरीर को नुकसान, जानें कैसे करें दूर

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज) Vitamin D: विटामिन डी आपके स्वास्थ जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। विटामिन डी की कमी से आपके हड्डियों, ब्लड प्रेशर, दांत और मांसपेशियों समेत कई चीजों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे इनको दूर करें जिस वजह से हम लोगों को परेशानियां न उठानी पड़े।

धूप में बैठें

धूप से विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए आप हर सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच धूप में बैठें। गर्मी के दिनों में आप 20 से 25 मिनट तक धूप में बैठ सकते है। वहीं सर्दी में आप दो घंटे की धूप ले सकते है।

गाय का दूध पीएं

विटामिन डी के सोर्स के लिए गाय का दूध बहुत ही फायदेमंद होता है। विशषज्ञों के अनुसार फैट मिल्क की बजाय फुल क्रीम मिल्क पीने से आपके शरीर को ज्यादा विटामिन डी के साथ कैल्शियम मिलता है।

दही

दही खाने से विटामिन डी की कमी दूर कर सकते है। इसलिए हमें नियमित तौर पर दही का सेवन करना चाहिए।

साल्मन मछली

साल्मन फिश ओमेगा 3 और फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसे विटामिन डी का सबसे बेहतरीन सोर्स भी कहा जाता है। इसके सेवन से आपके शरीर को विटामिन डी मिलता है। जिससे की आप अन्य कई तरह की समस्याओं से बच सकते है।

अंडा

धूप के सेंकने से आपके शरीर को जितनी विटामिन मिलती है उतना ही विटामिन आपको अंडा के नियमित सेवन करने से भी मिलते है। अंडे में विटामिन डी की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए अंडे के पीले भाग को खाने की सलाह हमें डॉक्टरों द्वारा दी जाती है। अंडा हर तरह से हमारे सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करता है।

Also Read: यूपी के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला, पढ़ें पूरी खबर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular