Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking Newsअखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, बड़े नेता ने छोड़ा साथ, BJP...

अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, बड़े नेता ने छोड़ा साथ, BJP में शामिल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: साल 2024 के लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। उससे पहले बड़े नेताओं का एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में जाने का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की बड़ी पार्टी ‘समाजवादी पार्टी’ जो फ़िलहाल, I.N.D.I.A गठबंधन के साथ है उसको बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता और पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के करीबी में पार्टी का साथ छोड़ दिया है। जिसके बाद राजनीति में हड़कंप मच गया है।

कौन है वो नेता

दरअसल, मुलायम सिंह यादव परिवार के करीबी और पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। अब वह भाजपा में शामिल हो गए है। दो दिन पहले ही आगरा के दो विधायकों ने भी सपा साथ छोड़ कर बीजेपी का दामन थामा था। 17 मार्च दिन रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जिला कासगंज पहुंचे। यहां उन्होंने सपा के पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव को बीजेपी का बल्ला दे दिया। अब सपा के पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह बीजेपी के तरफ से बैटिंग करेंगे।

सपा के पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह 1976 से लेकर अभी तक कई चुनाव जीतकर बड़े पदों को हासिल किया है। देखे लिस्ट-
  • 1976 में चण्डौस सोसाइटी में अध्यक्ष बने।
  • साल 1981 में अल्लीपुर बरवारा के प्रधान
  • 1983 – 1988 में दो बार ब्लॉक प्रमुख बने
  • 1989 – 1996 में दो बार  पटियाली से विधायक चुने गए।
  • 1999 – 2004  में एटा से दो बार लोकसभा सांसद बने।

यह भी पढ़ें:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular