Saturday, July 6, 2024
HomeLatest NewsLoksabha Election 2024: अखिलेश के चिरकुट वाले बयान पर प्रमोद कृष्णम का...

Loksabha Election 2024: अखिलेश के चिरकुट वाले बयान पर प्रमोद कृष्णम का बयान, यूपी में कैसे चलेगा कांग्रेस सपा का गठबंधन?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव आने में कुछ महीनों का वक्त बचा है। ऐसे में इससे पहले ही I.ND.I.A गठबंधन में दरारे दिखाई देने लगी हैं। जिसमें कांग्रेस और समाजदवादी पार्टी के बीच नोकझोंक देखने को मिल रहा है। दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी चल रही है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश के द्वारा कहे गए शब्द की आलोचला की

ऐेसे में अब काग्रेंस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश यादव द्वारा अजय राय को कहे गए शब्द की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हम हमेशा माननीय अध्यक्ष कह कर संबोधित करते हैं। लेकिन उनके द्वारा हमारे प्रदेश अध्यक्ष को चिरकुट बताया जा रहा है, ये तो सरासर हमारे पार्टी के नेतृत्व की तौहीन है। अगर ऐसा ही रहा तो ये गठबंधन कितने दिनों तक चल पायेगा। इतना ही नही कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी इस पोस्ट को रीपोस्ट किया है।

कांग्रेस पर जमकर बरसे थे अखिलेश यादव

दरअसल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत सीट न मिलने पर अखिलेश यादव कांग्रेस पर जमकर बरसे थे। उन्होंने इस दौरान कहा उन्हें मालूम नही था कि ये गठबंधन विधानसभा चुनाव के स्तर पर नहीं था। अगर गठबंधन लोकसभा चुनाव पर है तो इसके बारे में सोच-विचार किया जाएगा। अपने बात में वह अजय राज से भी काफी नाराज दिखे। यहां तक उन्होंने अजय राय को चिरकुट तक कह दिया।

Also Read: नकल करने से रोका तो महिला ने टीचर का कूटा, ऐसे बरसाए थप्पड़

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular