Sunday, July 7, 2024
Homeस्पोर्ट्सLucknow Super Giants Logo: IPL टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जारी किया...

Lucknow Super Giants Logo: IPL टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जारी किया ऑफिसियल लोगो

- Advertisement -

Lucknow Super Giants Logo

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
Lucknow Super Giants Logo: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) में खेलने वाली लखनऊ की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) ने अपना आधिकारिक लोगो जारी कर दिया है। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर पर जानकारी दी। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शाम 5 बजे अपने लोगो को फैंस के सामने रखा है। फ्रेंचाइजी ने इससे पहले एक वीडियो अनाउंसमेंट के तौर पर रिलीज किया गया था, जिसमें दर्जनों लोगो नजर आ रहे थे। इसके बाद तय समय पर फ्रेंचाइजी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के आधिकारिक लोगो को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर किया है।

लीग में दो नई टीमें शामिल

इस बार आईपीएल 2022 में 8 के बजाए 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बार लीग में दो नई को शामिल किया है। इनमें पहली टीम लखनऊ (Lucknow) की है, जबकि दूसरी टीम अहमदाबाद (Ahmedabad) है। अहमदाबाद की टीम ने अभी तक अपने नाम का खुलासा नहीं किया है। वहीं, लखनऊ ने पिछले सप्ताह अपने आधिकारिक नाम की घोषणा करते हुए टीम का नाम लखनऊ सुपर जाएंट्स किया। लखनऊ सुपर जाएंट्स आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (RP-Sanjeev Goenka Group) के मालिकाना हक वाली टीम है। पहले यही ग्रुप राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का मालिक था, लेकिन अब टीम इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है, क्योंकि उसे सिर्फ दो साल के लिए खेलने की अनुमति मिली थी।

केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस लखनऊ की टीम में

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भारतीय ओपनर केएल राहुल, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और पहली बार टीम इंडिया में चुने गए अनकैप्ड स्पिनर रवि बिश्नोई जुड़े हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपए, स्टोइनिस को 9.2 करोड़ रुपए और बिश्नोई को 4 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। वहीं, अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को अपने साथ जोड़ा है।

Read More: IPL 2022 : आईपीएल 2022, इंडियन प्रीमियर लीग की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ, लखनऊ सुपर जाइंट्स के नाम से जानी जाएगी

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular