Sunday, May 19, 2024
HomeLive UpdateMukhtar Ansari Death Live: मिट्टी में मिला मुख्तार अंसारी, पढ़िए जनाजे में...

Mukhtar Ansari Death Live: मिट्टी में मिला मुख्तार अंसारी, पढ़िए जनाजे में क्या-क्या हुआ

- Advertisement -

10: 55 AM 

Mukhtar Ansari Death Live: कालीबाग के कब्रिस्तान में दफन हुए मुख्तार अंसारी

माफिया मुख्तार अंसारी का सुपुर्द-ए-खास हो गया। इस दौरान काफी ज्यादा तादाद में भीड़ वहां मौजूद रही। माफिया को  कालीबाग के कब्रिस्तान में दफ्न किया गया। इस दौरान भारी तदाद में सुरक्षा वहां मौजूद रही। वहां पूरे जनाजे की वीडियो को रिकॉर्डिंग किया गया है।


10:20 AM 

Mukhtar Ansari Death Live: कब्रिस्तान में पहुंचा जनाजा

अब मुख्तार अंसारी का जनाजा  के बाद कब्रिस्तान के ओर चल पड़ा है। वहीं उनके भाई और सांसद अफजाल अंसरी कब्रिस्तान में पहुंच चुका हैं।


09:59 AM 

Mukhtar Ansari Death Live: पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने क्या कहा? 

मुख्तार अंसारी क्या थे ये यहां मौजूदा भीड़ बता रही है कि वो लोगों के लिए क्या थे। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा।


India News UP (इंडिया न्यूज़),Mukhtar Ansari News: कुख्यात अपराधी और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी आज यानी शनिवार की सुबह की नामज के बाद दफन किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद कुख्यात अपराधी का शाम 4.45 बजे कड़ी सुरक्षा में 30 गाड़ियों के काफिले के साथ गाजीपुर के लिए रवाना किया गया है। देररात तकरीबन 01.13 बजे मुख्तार का शव यूसुफपुर स्थित आवास ‘फाटक’ पर पहुंचा।

कोर्ट में वकील के माध्याम से कहीं थी ये बात

बांदा जेल की तन्हाई बैरक में उम्रकैद की सजा काट रहे माफिया की आचानक तबीयत खराब हुई जिसके बाद देर रात उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां रात 8.25 बजे मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इससे पूर्व वे 24 मार्च की रात भी बीमार थे। तब भी मेडिकल कॉलेज में उसे 14 घंटे इलाज चला था। मंगलवार शाम उन्हें जेल भेजा गया। इससे पहले 20 मार्च उन्हें वकील के माध्यम से बाराबंकी कोर्ट को सूचित किया था कि उसे धीमा जहर दिया गया है।

गुरुवार शाम हुई मौत

उस वक्त उनके बीमारी पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। जिसे देखते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट की एसीजेएम गरिमा सिंह ने बुधवार को बांदा जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को पत्र लिख कर सवाल किया था कि मुख्तार की तबीयत खराब है। उसने क्या खाया था और उसकी हालत अब कैसी है। वरिष्ठ अधीक्षक के रिपोर्ट भेजने से पूर्व ही गुरुवार शाम को उसकी मौत हो गई।

ALSO READ: Varun Gandhi: वरुण गांधी को टिकट न मिलने पर BJP क्या बोली, जानिए

Bulandshahr News: मोबाइल में गंदी फिल्में दिखाकर छात्राओं से यौन शोषण करता था प्रिंसिपल, हुआ अरेस्ट

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular