India News (इंडिया न्यूज),Nawada Bus Loot: बिहार के नवादा में हथियार से लैस बदमाशों ने बस सवार यात्रियों से उनके गहने, पैसे और मोबाइल तक लूट लिया। घटना बुधवार अल सुबह की है। नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। ये बस झारखंड के धनबाद से बिहारशरीफ की ओर जा रही थी। नवादा में कुछ यात्रियों को उतारने के लिए रजौली बस स्टैंड जा थी। तभी देवी स्थान मंदिर के पास बदमाशों ने बस के यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
बस में लूटपाट,10 की संख्या में हथियार से लैस थे अपराधी, एसपी ने फोन उठाना नहीं समझा उचित, पुलिस थाने में जमकर हंगामा, नवादा के साईं मंदिर के पास बेखौफ अपराधी ने घटना को दिया अंजाम pic.twitter.com/81c7z0UtF9
— Aman Sinha (@aman9473299429) November 15, 2023
फोन कर दी घटना की जानकारी
लूटपाट के शिकार हुए यात्रियों ने पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस के ना आने पर सभी यात्री बेहद आक्रोशित नजर आए। घंटो बाद कुछ पुलिसकर्मीयों सादे कपड़े में घटनास्थल पहुंचे। तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। इस पूरे मामले में बुंदेलखंड थाने के पुलिस ने कहा कि लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ऐसे हुई पूरी घटना
लूट के शिकार हुए सभी यात्रियों ने बताया कि एक बदमाश सड़क पार करने लगा। ये घटना देखकर चालक ने बस की धिरे कर दिया। जिसके बाद बदमाश बस में घुस गया और ड्राइवर पर हथियार रख दिया। तभी बाकी के अन्य बदमाश भी बस में घुस गए। हथियार के बल पर उन्होंने यात्रियों से मोबाइल और पैसे छीने लिए। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस अब जुट चुकी है।
READ ALSO:
Chhath Puja: इस आसान विधि से बनाए छठ पूजा का प्रमुख प्रसाद ठेकुआ, मिनटों में हो जाएगा तैयार