Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsShaista Parveen News: माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और देवरानी जैनब...

Shaista Parveen News: माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और देवरानी जैनब प्रयागराज में मौजूद! पुलिस ने की छापेमारी

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Shaista Parveen News: उत्तर प्रदेश में अपनी दहसत से लोगों को तीतर – वीतर कर देने वाले माफ़िया अतीक अहमद की मौत हो चुकि है। लेकिन उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन और उसकी देवरानी जैनब फातिमा उर्फ रूबी अभी भी फरार है और पुलिस उनकी जांच कर रही है। पुलिस की टीम द्वारा रात के 1 से 5 बजे तक छापेमारी की गई। इस दौरान कसारी मसारी, चकिया और हटवा गांव में छापेमारी की गई।

दूसरे नंबर का बेटा है अली

इस छापेमारी में कई बड़ी घड़ियों में तलाशी की गई। इसके अलावा कई घरों में भी छान बीन की गई। दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली थी कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और उसकी देवरानी जैनब उस शहर में आए थे। जिसके बाद पुलिस ने छान – बीन शुरू कर दी। हलाकि, कई घंण्टे की छापेमारी में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली। सूत्र ने बताया था कि आज प्रयागराज कोर्ट में देवरानी जेठानी अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मिलने के लिए यहां आने वाले है।

किस मामले में आरोपी है शाइस्ता और जैनब

शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस में आरोपी हैं। इस मामले में पुलिस पिछले कई दिनों से दोनों की तलाश कर रही है। शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

दो सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में आधा दर्जन थानों की पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ये तीनों इलाके पुलिस छावनी में तब्दील हो गये।

पुलिस अभी भी गुप्त रूप से इन इलाकों पर नजर रखे हुए है। यहां इंटेलिजेंस के साथ-साथ ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अतीक के परिवार की तीन महिलाएं उमेश पाल शूटआउट में वांछित हैं और लगातार फरार चल रही हैं। शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा के साथ ही अतीक और अशरफ की बहन आयशा नूरी भी फरार है।

यह भी पढ़ें:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular