Sunday, May 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशShiv Puran: जिसकी मौत होने वाली हो उसे पहले से मिलने लगते...

Shiv Puran: जिसकी मौत होने वाली हो उसे पहले से मिलने लगते हैं ये 3 संकेत, जानिए क्या हैं वो

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Shiv Puran: शिवपुराण हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पुराणों में से एक है। इसमें भगवान शिव यानि महादेव की महिमा का वर्णन किया गया है। पुराण में भगवान शिव की लीलाओं से लेकर उनके विभिन्न अवतारों और आशीर्वादों तक के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक व्यक्तियों के कार्यों और गतिविधियों का भी उल्लेख किया गया है। शिवपुराण में व्यक्ति की मृत्यु से पहले होने वाले बदलावों और संकेतों का भी वर्णन है।

शिवपुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु निकट हो जाती है। इसका एहसास उसे पहले से ही होने लगता है। मृत्यु से पहले संकेत दिखाई देने लगते हैं, लेकिन लोग उन्हें पहचान नहीं पाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मरने से पहले ही व्यक्ति की 5 इंद्रियां ठीक से काम करना बंद कर देती हैं, ऐसा किसी भी व्यक्ति के साथ होता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों की मृत्यु का समय निकट होता है।

ये निशान शरीर पर दिख रहे हैं

यदि किसी व्यक्ति का शरीर अचानक नीला या सफेद पड़ जाए या शरीर पर जगह-जगह लाल चकत्ते जैसे निशान दिखाई देने लगें तो समझ लें कि उस व्यक्ति की मृत्यु का समय निकट है। शिवपुराण में इसे मृत्यु का संकेत माना गया है।

शिवपुराण में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति का बायां हाथ फड़कने लगे या उसके मुंह का ऊपरी हिस्सा सूखने लगे तो यह भी व्यक्ति की मृत्यु का संकेत देता है। माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति का समय बहुत नजदीक होता है। जल्द ही मौत हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular