Sunday, June 23, 2024
HomeCrime NewsUP Crime: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

UP Crime: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), UP Crime: जिला बलिया में एक 12 साल की लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोप गांव के एक युवक पर लगाया गया है। आरोप है कि पहले उसने लड़की को पीटा और फिर उसे एकांत जगह पर ले गया जहां उसने नाबालिग के साथ रेप किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी दोषी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

यूपी के बलिया में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: UP Crime: शर्मसार हुई इंसानियत! टॉयलेट के सिस्टर्न पर मिला 5 महीने का भ्रूण, जांच जारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। उसी गांव का रहने वाला आरोपी ने पहले लड़की के साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर सिंह के खिलाफ 10 जून को आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे अशांत देशों की लिस्ट

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular